भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी वेस्ली हॉल से मिले। हॉल ने अपने करियर में 48 टेस्ट मैच खेले हैं और 192 विकेट लिए हैं।
बारबाडोस में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद वेस्टइंडीज के 86 साल के दिग्गज तेज गेंदबाज हॉल कोहली से मिलने पहुंचे। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली के साथ बैठे और डगआउट में तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। कोहली ने वेस्ली की किताब का भी विमोचन किया।
वेस्ली कोहली ने बोले- आप प्रैक्टिस करने आए हैं और आपको एक बूढ़े व्यक्ति को मिलना पड़ा। मैंने बहुत से महान खिलाड़ियों को देखा है और आप उनमें से एक हैं। मैंने आपके करियर देखा और मुझे उम्मीद है कि आप कई और सालों तक भारत के लिए खेलेंगे।
वेस्ली हॉल का मानना है कि भारतीय बॉलिंग युनिट वर्ल्ड क्लास है। उन्होंने कहा, कुछ गेंदबाज बहुत तेज होते हैं, बहुत मुश्किल से बाउंसर फेंकते हैं, और फिर ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो सही लाइन पर गेंद डालते हैं और आपके कहने से पहले ही आप आउट हो जाते हैं। मुद्दा यह है कि मैं आपको मारने के बजाय आउट करना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि भारत के गेंदबाज वर्ल्ड क्लास है।

















Greetings from Colorado! I’m bored at work so I decided to check out your blog on my iphone during lunch break. I love the knowledge you present here and can’t wait to take a look when I get home. I’m surprised at how quick your blog loaded on my cell phone .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, fantastic blog!
Hello, you used to write fantastic, but the last few posts have been kinda boring… I miss your tremendous writings. Past few posts are just a bit out of track! come on!