copy of copy of db template cover 35 1779710212
copy of copy of db template cover 35 1779710212

नई दिल्ली,  क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी T20 में 200 रन का पर्सनल स्कोर बनाना चाहते हैं। 15 साल के क्रिकेटर ने कहा कि उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है।

वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं।

क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे। यह आज भी T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

वैभव इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा है। 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में उन्होंने टी-20 क्रिकेट में बतौर टीनएजर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी, लंबे शॉट खेलने की क्षमता और निडर अंदाज उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बना सकता है। कई दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी की यह महत्वाकांक्षा दिखाती है कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट में युवा खिलाड़ी अब बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देने से नहीं डरते। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल हो सकते हैं।