नई दिल्ली, गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए Delhi Capitals को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। मैच आखिरी ओवर तक गया और फैंस को सांस रोक देने वाला फिनिश देखने को मिला।
गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली है।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।राशिद खान ने 3 विकेट झटके।
गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं गेंदबाजी में राशिद खान ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
दिल्ली की टीम ने भी जोरदार जवाब दिया, खासकर उनके बल्लेबाजों ने आखिरी तक संघर्ष किया, लेकिन अंतिम क्षणों में लक्ष्य हासिल करने से चूक गए।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आने वाले मैचों में यह जीत टीम के लिए बड़ा मोमेंटम साबित हो सकती है।














