इंग्लिश फुटबॉल क्लब एस्टन विला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए UEFA यूरोपा लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। क्लब ने लगभग 30 साल बाद कोई बड़ा ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में एस्टन विला ने जर्मन क्लब Freiburg को 3-0 से हराकर यूरोपियन फुटबॉल में दमदार वापसी का ऐलान किया।
एस्टन विला ने 1996 के बाद पहली बड़ी घरेलू ट्रॉफी और 1982 के बाद पहली बड़ी यूरोपीय ट्रॉफी जीती। टीम की सफलता में मैनेजर उनाई एमेरी की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने रिकॉर्ड पांचवीं बार यूरोपा लीग का खिताब जीता।
फाइनल की शुरुआत से ही एस्टन विला ने खेल पर कंट्रोल बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में मॉर्गन रोजर्स ने फ्रीबर्ग के गोलकीपर नूह अतुबोलू को शानदार शॉट से सतर्क कर दिया था। इसके बाद विला ने लगातार हमले किए और हाफ-टाइम से पहले पहला गोल दागकर बढ़त बना ली।
तुर्की के इस्तांबुल में खेले गए फाइनल में एस्टन विला की ओर से Youri Tielemans, Emiliano Buendia और Morgan Rogers ने शानदार गोल दागे। टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।
टीम के मैनेजर Unai Emery की भी जमकर तारीफ हो रही है। यह उनके करियर का पांचवां Europa League खिताब है, जिससे उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी बादशाहत और मजबूत कर दी। फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि एमेरी ने एस्टन विला को एक साधारण टीम से यूरोप की मजबूत ताकत में बदल दिया है। जीत के बाद खिलाड़ियों और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्लब के समर्थकों ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न देर रात तक मनाया। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भी स्टेडियम में मौजूद थे और टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नजर आए।
जीत के बाद खिलाड़ियों और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्लब के समर्थकों ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न देर रात तक मनाया। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भी स्टेडियम में मौजूद थे और टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नजर आए।















