नई दिल्ली, पाकिस्तान के उभरते बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए International Cricket Council ने ICC Player of the Month चुना है। यह सम्मान उन्हें हाल के मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है।
पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को ICC ने फरवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने इस रेस इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शैडली वैन शल्कविक को पीछे छोड़ा।
वहीं, विमेंस कैटेगरी में यह अवार्ड भारत की सीम बॉलर अरुंधति रेड्डी को मिला। उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा सना और श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा को पीछे छोड़ा।
साहिबजादा ने 7 मैचों में 383 रन बनाए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 7 मैचों में 2 शतक के चलते 383 रन ठोके। वह एक एडिशन में टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा साहिबजादा ने विराट कोहली का एक टी-20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
















