pbks vs lsg 2026 04 19 21 05 48
pbks vs lsg 2026 04 19 21 05 48

नई दिल्ली, मैच के दौरान एक ऐसा रोमांचक पल देखने को मिला जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। Aiden Markram के एक ओवर में बल्लेबाज़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 5 छक्के जड़ दिए। इस ओवर में रन इतने तेजी से बने कि मैच का रुख ही बदल गया।

IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए।

दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया।

पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी।