kkr vs pbks 1 1775391889
kkr vs pbks 1 1775391889

नई दिल्ली, आज IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा

दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।

KKR अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि PBKS अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित टीम के दम पर चुनौती पेश करेगी। इस मैच में खास नजरें दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और डेथ ओवर गेंदबाजों पर रहेंगी।

क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच अक्सर करीबी टक्कर देखने को मिलती है।