image resize color correction and ai 2026 04 15t10 1776230128
image resize color correction and ai 2026 04 15t10 1776230128

नई दिल्ली, आईपीएल 2026 में Ajinkya Rahane की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोलकाता की टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण BCCI ने कप्तान पर यह एक्शन लिया है। दरअसल, यह जुर्माना स्लो ओवर रेट (धीमी गति से ओवर पूरे करने) के कारण लगाया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में KKR निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

KKR का प्रदर्शन इस सीजन में कमजोर रहा है और लगातार हार के बीच यह जुर्माना टीम के लिए और परेशानी लेकर आया है। कप्तान रहाणे ने भी संकेत दिए हैं कि टीम में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है।