धर्मशाला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आज IPL 2026 का हाई-वोल्टेज क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होने वाला यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलेगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हालांकि बारिश होने के 80% आसार हैं।
इस मैच को जीतने वाली टीम के चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा होगी क्योंकि 2011 से प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद 15 में से 12 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों ने जीते हैं।
दोनों टीमों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। RCB ने बेहतर नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही। ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा है।
RCB की नजर एक बार फिर स्टार बल्लेबाज कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के प्रदर्शन पर होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की उम्मीदें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और गेंदबाजी आक्रमण पर टिकी रहेंगी। मैच से पहले फिल साल्ट की फिटनेस भी चर्चा में बनी हुई है, हालांकि RCB कैंप ने संकेत दिए हैं कि वह वापसी कर सकते हैं।
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद देने के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां बल्लेबाज भी बड़े शॉट खेल सकते हैं। मौसम भी मैच में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि बारिश की संभावना को लेकर चर्चा बनी हुई है। नियमों के मुताबिक अगर मैच धुल जाता है तो अंक तालिका में ऊपर रहने के कारण RCB सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।


















