नई दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी चौथी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अहम बढ़त हासिल की है और अब टीम 6वें स्थान पर पहुंच गई है। लगातार संघर्ष के बाद मिली यह जीत दिल्ली के लिए टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है।
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए।
केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली।
सीजन की शुरुआत में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अब जीत की लय पकड़ने के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें फिर से मजबूत हो गई हैं। दिल्ली के पास अभी भी कई मुकाबले बाकी हैं, जिससे टीम के पास टॉप-4 में जगह बनाने का मौका बना हुआ है।















