टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में दिल्ली की ओर से शोई होप ने 25 बॉल पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 10 बॉल 32 रन की पारी खेली। जबकि डेविड वॉर्नर ने 21 बॉल पर 21 रन की पारी खेली। कार एक्सीडेंट के बाद वापसी कर रहे कप्तान ऋषभ पंत ने 13 बॉल पर 18 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS)को जीत के लिए 175 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। सैम करन और लियम लिविंगस्टन क्रीज पर हैं। करन अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। सैम करन और लियम लिविंगस्टन के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी हो चुकी है। पंजाब का चौथा विकेट 12वें ओवर की तीसरी बॉल पर गिरा। जितेश शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, शिखर धवन 22, जॉनी बेयरस्टो 9 और प्रभसिमरन सिंह 26 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की तरफ से अब तक कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके। एक विकेट ईशांत शर्मा को मिला।

















nf2wv4
I haven’t checked in here for some time because I thought it was getting boring, but the last few posts are great quality so I guess I will add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂