नई दिल्ली, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL सीजन से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया। पंजाब के बाहर होने के बाद उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फैंस ने नोटिस किया कि उनके अकाउंट पर अब पहले के मुकाबले बहुत कम पोस्ट दिखाई दे रहे हैं और कई वायरल वीडियोज भी गायब हो चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शदीप ने अपना प्रोफाइल फोटो भी बदला है और कई चर्चित पोस्ट हटाए हैं, जिनमें विराट कोहली के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेलिब्रेशन की वायरल रील भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि उस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया क्लीनअप या “डिजिटल डिटॉक्स” जैसा कदम उठाया। हालांकि अर्शदीप की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी बदलाव और नई शुरुआत से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह लगातार आलोचनाओं से दूरी बनाने की कोशिश हो सकती है। फिलहाल अर्शदीप ने अपना अकाउंट पूरी तरह बंद नहीं किया है और कुछ पोस्ट अब भी मौजूद हैं।














