नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का विजिट किया। यहां भारतीय क्रिकेटर्स मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी में दिखे, जबकि मैन यूनाइटेड के फुटबॉलर्स ने भारत की टेस्ट जर्सी पहनी।
इस दौरान दोनों टीमों के प्लेयर्स ने फुटबॉल और क्रिकेट खेलकर मस्ती की। यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत गोल मारते दिखे। BCCI ने एक X पोस्ट के जरिए इस विजिट की फोटोज साझा की।
आज ही मैनचेस्टर पहुंची भारतीय टीम भारतीय टीम रविवार को सुबह मैनचेस्टर पहुंची है। टीम को यहां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेलना है। यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। टीम को लंदन टेस्ट में 22 रन की हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने दूसरा टेस्ट जीता था।
















