untitled design 2025 07 01t205536326 1751383739
untitled design 2025 07 01t205536326 1751383739

नई दिल्ली । टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह दूसरा मुकाबला खेलने के लिए अवेलेबल और फिट हैं, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट देखते हुए ही फैसला लेंगे कि वे प्लेइंग-11 का हिस्सा बनेंगे या नहीं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, ऋषभ पंत खतरनाक प्लेयर हैं, लेकिन उनकी बैटिंग देखना पसंद है।

गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें बस 20 विकेट लेने वाले सही बॉलिंग कॉम्बिनेशन की तलाश है। साथ ही हमें थोड़े रन भी बनाने होंगे। मैच से पहले पिच देखने के बाद ही फैसला लेंगे कि प्लेइंग-11 क्या होगी।

बुमराह के बिना बेस्ट कॉम्बिनेशन पर फोकस शुभमन ने आगे कहा, ‘बुमराह अगर नहीं खेल सकें तो टीम को उनकी कमी खलेगी। हालांकि, हमें सीरीज से पहले ही पता था कि वे 3 ही मुकाबले खेल सकेंगे। इसलिए मैनेजमेंट ने मिलकर पहले ही डिसाइड कर लिया है कि अगर बुमराह नहीं खेलें तो उनकी जगह कौन लेगा। हमारा फोकस उनके बिना बेस्ट बॉलिंग कॉम्बिनेशन तलाशने पर है।

बॉलिंग और बैटिंग दोनों में गहराई चाहते हैं गिल बोले, ‘टीम फिलहाल बैटिंग और बॉलिंग दोनों में गहराई तलाशना चाह रही है। ताकि बैटिंग में नंबर-8 से नीचे भी कुछ रन बन सके। साथ ही बॉलिंग में 4 तेज गेंदबाजों के साथ 2 पार्ट टाइम बॉलर्स भी अवेलेबल हों। अगर हम सीरीज के दौरान यह कॉम्बिनेशन हासिल कर पाएं तो बहुत बेहतर होगा।’

स्टोक्स बोले- पंत खतरनाक बैटर, लेकिन उनकी बैटिंग देखना पसंद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पंत भले ही दूसरी टीम में हैं, लेकिन मुझे उनकी बैटिंग पसंद है। जब आप पंत जैसे टैलेंटेड प्लेयर को छूट देते हैं तो उनका बेस्ट प्रदर्शन सामने आता है। वे बहुत खतरनाक प्लेयर हैं, मुझे उनकी बैटिंग देखना पसंद है।’

स्टोक्स ने आगे कहा, ‘मोईन अली टीम के साथ जुड़कर युवा स्पिनर्स की मदद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मोईन जैसे जितने ज्यादा अनुभवी प्लेयर्स टीम का मार्गदर्शन करेंगे, युवा प्लेयर्स उतना ही बेहतर परफॉर्म करेंगे। उन्होंने शोएब बशीर के साथ बहुत देर बातचीत की और बॉलिंग स्ट्रैटजी में उनकी मदद की।’