नई दिल्ली, आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसी बीच ब्राजील तथा क्रोएशिया ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के स्क्वॉड सामने आने के बाद फुटबॉल प्रेमियों के बीच उत्साह और चर्चा का माहौल बन गया है।
क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। जबकि, लैमिन यामल पहला मैच नहीं खेलेंगे।
48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था।
ब्राजील की टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने तेज आक्रमण, मजबूत मिडफील्ड और आक्रामक खेल रणनीति को ध्यान में रखते हुए टीम तैयार की है। ब्राजील की टीम हमेशा से खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाती रही है और इस बार भी फैंस को टीम से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।
वहीं क्रोएशिया ने भी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को मौका देकर संतुलित टीम बनाई है। पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली क्रोएशियाई टीम इस बार भी मजबूत चुनौती पेश करने की तैयारी में नजर आ रही है। टीम की रणनीति मिडफील्ड कंट्रोल और अनुशासित डिफेंस पर आधारित मानी जा रही है।
फुटबॉल विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों टीमों के स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक और संतुलित टीमों में गिना जा रहा है।
टीमों के ऐलान के बाद सोशल Media पर खिलाड़ियों और संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस अब वर्ल्ड कप मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां दुनिया की बड़ी टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

















