58pti11252025000322a 1764067630
58pti11252025000322a 1764067630

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे कर दिए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने बेहद कम समय में हासिल की है, जिसने उन्हें आधुनिक दौर के सबसे तेज़ उभरते टेस्ट बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है। यशस्वी ने जिस निरंतरता, मैच टेम्परामेंट और तकनीक के साथ प्रदर्शन किया है, उसने भारतीय टीम को मजबूत सलामी विकल्प देने के साथ-साथ विपक्षी गेंदबाजों के सामने नई चुनौती पेश की है।

गुवाहाटी टेस्ट में भारत पर हार का खतरा बढ़ता दिख रहा है। मंगलवार को साउथ अफ्रीका से मिले 549 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन 27 रन पर 2 विकेट खो दिए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर डिक्लेयर की थी।

बरसापारा स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए। वहीं प्रोटियाज ने भारत की सरजमीं पर अब तक का सबसे बड़ा टारगेट देकर दबाव और बढ़ा दिया। मैच के दौरान पेसर मोहम्मद सिराज फील्डिंग करते हुए चोटिल भी हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में सबसे बड़ा टारगेट दिया साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत के सामने 549 रन का बड़ा लक्ष्य रखा, जो भारत में किसी भी टीम द्वारा दिया गया सबसे बड़ा टारगेट है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 543 रन का लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका ने 1996 में ईडन गार्डन्स पर 467 रन का टारगेट भी सेट किया था, जो इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

ओवरआल टेस्ट में भारत को दिया जाने वाला यह तीसरा सबसे बड़ा टारगेट है। टीम को सबसे बड़ा टारगेट 607 रन पाकिस्तान ने 2006 में कराची में दिया था। साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग में 549 रन की बढ़त भारत में किसी भी टीम की दूसरी पारी में सबसे बड़ी लीड भी है।