407800 1760525377
407800 1760525377

नई दिल्ली, क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। लगातार 10 टेस्ट मैचों तक अजेय रहने वाली प्रोटियाज़ टीम को ताज़ा मुकाबले में हार का स्वाद चखना पड़ा, जिससे उनके विजयी अभियान का सिलसिला थम गया।

लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 93 रन से हरा दिया। इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियन प्रोटियाज टीम की लगातार 10 टेस्ट जीत का सिलसिला टूट गया।

गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने अपने घरेलू पिच के टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। लेफ्ट आर्म स्पिनर नोमान अली ने मैच में 10 विकेट लिए। बुधवार को चौथे दिन साउथ अफ्रीका लंच के बाद 183 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य दिया था।

दो मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे भी हो गया है। दूसरा टेस्ट सोमवार 20 अक्टूबर से रावलपिंडी में शुरू होगा।

WTC में भारत से आगे निकला पाकिस्तान पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भारत से आगे निकल गया है। वेस्टइंडीज को हराकर भारत तीसरे नंबर पर आ गया था। लेकिन पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ। टीम अब चौथे पायदान पर खिसक गई है।

नोमान-शाहीन को 4-4 विकेट साउथ अफ्रीका ने अपने कल के स्कोर 51/2 से खेलना आगे शुरू किया। नोमान अली ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 28 ओवर की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। वे अपने पिछले 5 डोमेस्टिक टेस्ट मैचों में 46 विकेट ले चुके हैं।

शाहीन शाह अफरीदी ने रिवर्स स्विंग का अच्छा इस्तेमाल किया और टैलेंडर्स बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया, उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। चौथे दिन की तीसरे ही गेंद पर अफरीदी ने टोनी डी जॉर्जी (16 रन) को आउट कर दिया। इसके बाद, नोमान अली ने ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) को भी पवेलियन भेजा।