moments 55 1760357292
moments 55 1760357292

नई दिल्ली, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 14वां मैच बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। डॉ वाय एस राजशेखर स्टेडियम में बांग्लादेश ने बैटिंग चुनी। टीम ने 37 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। शर्मिन अख्तर और कप्तान निगर सुल्ताना फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुकी हैं। साउथ अफ्रीका से नोन्कुलुलेको मलाबा और क्लो ट्रायोन 1-1 विकेट ले चुकी हैं।

बांग्लादेश की बेहद धीमी बैटिंग विशाखापट्टनम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश को ओपनर्स ने धीमी, लेकिन संभलकर शुरुआत दिलाई। फरगाना हक और रुबिया हैदर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। फरगाना 76 गेंद पर 30 और रुबिया 52 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुईं।

73 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद शर्मिन अख्तर और कप्तान निगर सुल्ताना ने टीम को संभाला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और 37वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास और नोन्कुलुलेको मलाबा।

बांग्लादेश: फरगाना हक, रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, ऋतु मोनी।

बांग्लादेश पर साउथ अफ्रीका हावी विमेंस वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का रिकॉर्ड काफी खराब है। दोनों टीमों के बीच अब तक 21 वनडे खेले गए। 18 में साउथ अफ्रीका को और केवल 3 मैचों में बांग्लादेश को जीत मिली।

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का एक बार सामना हुआ। साल 2022 में खेले गए गे मैच में साउथ अफ्रीका को 32 रन से जीत मिली थी।