qr 1760261953
qr 1760261953

नई दिल्ली, विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का रोमांच आज एक और दिलचस्प मुकाबले के साथ बढ़ने जा रहा है, जब साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अहम साबित हो सकता है, क्योंकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस में खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

साउथ अफ्रीका की टीम पिछले दो मैच लगातार जीती और अब बांग्लादेश के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड और मेजबान भारत पर जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। इन दो जीतों से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।

दूसरी ओर, बांग्लादेश ने पहले मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हार से उनकी वीकनेस दिखी है।

बांग्लादेश पर साउथ अफ्रीका हावी विमेंस वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का रिकॉर्ड काफी खराब है। दोनों टीमों के बीच अब तक 21 वनडे खेले गए। 18 में साउथ अफ्रीका को और केवल 3 मैचों में बांग्लादेश को जीत मिली।

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का एक बार सामना हुआ। साल 2022 में खेले गए गे मैच में साउथ अफ्रीका को 32 रन से जीत मिली थी।

साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर फॉर्म में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट, मारिजन कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और आयाबोंगा खाका जैसी शानदार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों पर ऑलआउट होने के बाद टीम का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। ब्रिट्स और लुस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं वॉलवार्ट ने भारत के खिलाफ शानदार बैटिंग की थी। लोअर ऑर्डर में नादिन डी क्लार्क और खाका ने अहम योगदान के साथ भारत के खिलाफ मैच पलटते हुए साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई थी।

विशाखापट्टनम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में अब तक 7 विमेंस वनडे खेले गए हैं। पहले 6 मैचों में 5 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। ऐसे में आज टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है। आज यहां इस वर्ल्ड कप का तीसरा मैच खेला जाएगा।

आज का यह मुकाबला केवल दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि अनुभव और युवा जोश के टकराव का प्रतीक है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन महिला क्रिकेट की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच का एक और उदाहरण साबित होगा।