नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने हाल ही में टीम की मौजूदा स्थिति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी राय रखी है। अकरम ने खासतौर पर बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को लेकर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इन दोनों को लंबे समय तक भरपूर मौके दिए हैं, लेकिन अपेक्षित नतीजे हर बार नहीं मिले।
बाबर और रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 एशिया कप के लिए टीम में मौका नहीं दिया। सिलेक्शन कमेटी ने कहा कि दोनों टी-20 में बेहद धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं। इसलिए दोनों की जगह युवा प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया।
भविष्य का सोच रहा PCB- अकरम वसीम अकरम ने भारत और UAE के एशिया कप मैच के दौरान सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है कि PCB अच्छा काम कर रहा है। मैनेजमेंट ने बाबर और रिजवान को ओपनिंग पोजिशन पर 4 से 5 साल तक मौका दिया। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टी-20 के हिसाब से परफॉर्मेंस खराब रही। इसीलिए युवा प्लेयर्स को मौका देकर मैनेजमेंट ने भविष्य के बारे में सोचा है।
बाबर और रिजवान टीम में नहीं है। मुझे लगता है कि मैनेजमेंट अब टी-20 में उनसे आगे बढ़ने की सोच रहा है। युवा प्लेयर्स भले ही लगातार अच्छा नहीं खेल रहे, लेकिन उनका माइंडसेट टी-20 के हिसाब से सही है। उनमें हारने का डर नहीं है। जब खिलाड़ी में हारने का डर रहता है, तब वे प्रेशर में बिखर जाते हैं। मुझे लगता है कि सलमान आगा एक अच्छे कप्तान हैं।’
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बहुत मौके दिए। दोनों को 4 से 5 साल तक ओपनिंग पोजिशन पर ट्राई किया गया। अब मैनेजमेंट टी-20 में युवा प्लेयर्स पर भरोसा दिखा रहा है, यह भविष्य के लिए बहुत अच्छा है।
बाबर और रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 एशिया कप के लिए टीम में मौका नहीं दिया। सिलेक्शन कमेटी ने कहा कि दोनों टी-20 में बेहद धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं। इसलिए दोनों की जगह युवा प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया।
भविष्य का सोच रहा PCB- अकरम वसीम अकरम ने भारत और UAE के एशिया कप मैच के दौरान सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है कि PCB अच्छा काम कर रहा है। मैनेजमेंट ने बाबर और रिजवान को ओपनिंग पोजिशन पर 4 से 5 साल तक मौका दिया। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टी-20 के हिसाब से परफॉर्मेंस खराब रही। इसीलिए युवा प्लेयर्स को मौका देकर मैनेजमेंट ने भविष्य के बारे में सोचा है।
बाबर और रिजवान टीम में नहीं है। मुझे लगता है कि मैनेजमेंट अब टी-20 में उनसे आगे बढ़ने की सोच रहा है। युवा प्लेयर्स भले ही लगातार अच्छा नहीं खेल रहे, लेकिन उनका माइंडसेट टी-20 के हिसाब से सही है। उनमें हारने का डर नहीं है। जब खिलाड़ी में हारने का डर रहता है, तब वे प्रेशर में बिखर जाते हैं। मुझे लगता है कि सलमान आगा एक अच्छे कप्तान हैं।
‘बाबर-रिजवान पाकिस्तान के अहम प्लेयर नहीं- हफीज पाकिस्तान टीम के पूर्व बैटर मोहम्मद हफीज ने भी कहा कि बाबर और रिजवान को पाकिस्तान के अहम बैटर कहना भी सही नहीं है। अहम प्लेयर्स वे रहते हैं, जो टीम को मैच जिताते हैं।