untitled design 2025 11 29t121910200 1764398949
untitled design 2025 11 29t121910200 1764398949

नई दिल्ली, महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा फ्रेंचाइज़ी टूर्नामेंट Women’s Premier League अब जल्द ही धर्म पर लौटने को तैयार है। इस साल WPL 2026 का आगाज़ 9 जनवरी से होने वाला है, और यह टूर्नामेंट 5 फ़रवरी तक चलेगा।

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। BCCI ने शनिवार को लीग का शेड्यूल जारी किया। इस बार दो डबल हेडर मैच होंगे, दोनों शनिवार को खेले जाएंगे। लीग का फाइनल पहली बार शनिवार या रविवार को नहीं खेला जाएगा, बल्कि सोमवार को खेला जाएगा।

28 दिनों तक खेली जाने वाली लीग के मुकाबले दो शहरों (नवी मुंबई और वडोदरा) में होंगे। शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों डबल हेडर भी यहीं होंगे। बाकी 11 मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 3 फरवरी का एलिमिनेटर और 5 फरवरी का फाइनल इन्हीं 11 मैचों में शामिल है।

जनवरी में क्यों हो रहा WPL अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग के तीनों सीजन मार्च में खेले गए हैं। पहली बार टूर्नामेंट जनवरी में कराया जाएगा। इसके पीछे दो मुख्य वजह हैं-

  • मेंस का टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी के पहले हफ्ते से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है, जो एक महीने चलेगा।
  • जनवरी को WPL की स्थायी विंडो माना जा रहा है, ताकि लीग की तारीखें किसी अन्य टी-20 लीग या ICC के फ्यूचर टूर प्रोग्राम से न टकराएं।

पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस है WPL को सबसे ज्यादा 2 बार मुंबई इंडियंस ने जीता है। टीम ने 2023 के पहले और 2025 के तीसरे सीजन में जीत हासिल की थी। 2024 के दूसरे सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।