लाहौर, आगामी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान पहुंचना टूर्नामेंट की तैयारियों का अहम चरण माना जा रहा है। यह दौरा सिर्फ अभ्यास मैचों तक सीमित नहीं, बल्कि उपमहाद्वीप जैसी परिस्थितियों—स्पिन, धीमी पिच और गर्म मौसम—के अनुकूल ढलने की रणनीति का हिस्सा है।
मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को लाहौर पहुंच गई। जहां वह पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
यह सीरीज ऐसे समय में खेली जा रही है। जब 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खेलने पर संशय है।
कंगारुओं के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है। इसे पाकिस्तान की तैयारियों के फाइनल स्टेज के रूप में देखा जा रहा है। सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था भी इस दौरे का बड़ा पहलू है। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के बाद बड़े टूर्नामेंट से पहले टीमों के दौरे को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल कड़े रखे जाते हैं। क्रिकेट बोर्ड और स्थानीय प्रशासन मिलकर टीम की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करते हैं।
यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम संयोजन पर अंतिम प्रयोग का मौका भी होगा। बल्लेबाजी क्रम, ऑलराउंडर विकल्प और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पर खास ध्यान रहेगा। उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में सफल रहने वाली टीम ही बड़े टूर्नामेंट में बढ़त बना सकती है, और ऑस्ट्रेलिया इस मामले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।
कुल मिलाकर, पाकिस्तान पहुंचना ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप रणनीति का महत्वपूर्ण कदम है—जहां अभ्यास, अनुकूलन और मैच सिचुएशन की तैयारी उन्हें खिताबी दौड़ में मजबूत दावेदार बना सकती है।
पाकिस्तानी टीम को सरकार की मंजूरी का इंतजार? पाकिस्तानी टीम को भारत और श्रीलंका में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है। देखना यह है कि क्या पाकिस्तानी सरकार अपनी टीम को वर्ल्डकप खेलने की अनुमति देती है या नहीं?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं और फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा।

















