68e13152ca7e0 rohit sharma and his teammate virat kohli 2r celebrate their teams win 043804659 16x9
68e13152ca7e0 rohit sharma and his teammate virat kohli 2r celebrate their teams win 043804659 16x9

भारतीय क्रिकेट टीम कल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वह तीनों प्रारूपों — टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज़ — में भिड़ेगी। यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसी सीरीज़ से आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और WTC फाइनल रेस के लिहाज से रणनीति तय होगी।

टीम इंडिया को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम 15 अक्टूबर को दो बैच में दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। एक बैच सुबह और एक शाम को उड़ान भरेगा।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौर पर जाने के लिए भारत पहुंच गए हैं। विराट मंगलवार की सुबह लंदन से दिल्ली पहुंचे। विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। उन्होंने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया है।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम वनडे : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

वनडे में कोहली के नाम 51 शतक विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इससे पहले 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। विराट वनडे में 51 शतक लगा चुके हैं।