नई दिल्ली, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की 20वीं टीम के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वालीफायर टूर्नामेंट में यूएई ने ओमान को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ यूएई ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में प्रवेश किया है, जो उसके क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की 20वीं टीम UAE बन गई है। टीम ने गुरुवार को ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर में जापान को 8 विकेट से हरा दिया। ओमान के अल अमीरात स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी जापान की टीम 9 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। UAE ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
विकेटकीपर वतारु मियाऊची ने 45 रन बनाए अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर UAE ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। जापान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 58 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग 4, अभिषेक आनंद 10, बेंजामिन इतो-डाविस 4, चार्ल्स हिंजे 2, डेकलान सुजुकी-मैकॉम्ब 6, इब्राहिम ताकाहाशी 2 और शोमा स्लैटर 2 ही रन बनाकर आउट हो गए।
ईसाम रहमान ने पारी संभालकर टीम को 50 के पार पहुंचाया, लेकिन वे भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर वतारु मियाऊची ने फिर आखिरी बैटर अब्दुल समद के साथ पार्टनरशिप की और टीम को किसी तरह 116 रन तक पहुंचा दिया। मियाऊची 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
हैदर अली को 3 विकेट UAE के लिए हैदर अली ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद इरफान को 2 विकेट मिले। जुनैद सिद्दीकी, ध्रुव पाराशर और जाहिद अली ने 1-1 विकेट लिया। मोहम्मद फारूक कोई विकेट नहीं ले सके।
नेपाल और ओमान ने भी क्वालिफाई किया ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर से UAE तीसरी और आखिरी टीम रही। उनसे पहले बुधवार को नेपाल और ओमान ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पोजिशन हासिल करने के बाद वर्ल्ड कप में जगह बना ली। अफ्रीका रीजन से इसी महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया ने भी क्वालिफाई कर लिया था।
क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि यूएई की टीम अब पहले से कहीं अधिक अनुभवी और संतुलित है। घरेलू टी-20 लीगों में प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय exposure ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 यूएई क्रिकेट के लिए खुद को वैश्विक मंच पर साबित करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

















