diya 0001 2025 06 04T084226.458 20250618101413
diya 0001 2025 06 04T084226.458 20250618101413

नई दिल्ली । भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया के इलाज के लिए इंग्लैंड गए हैं। वे वहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से चोट के बारे में कंसल्ट करेंगे। इतना ही नहीं, यदि जरूरी हुआ तो वहां उनकी सर्जरी भी हो सकती है।

34 साल के सूर्यकुमार के एक करीबी ने न्यूज एजेंसी PTI को नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया- ‘सूर्या पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं। वे परामर्श के लिए ब्रिटेन गए हैं। यदि आवश्यक हुआ तो वे सर्जरी करवाएंगे।’ सूर्या पिछले 3 महीने से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने दर्द के बीच कई मुकाबलों में हिस्सा लिया।

अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया भारतीय टीम को अगस्त महीने में बांग्लादेश का दौरा करना है। टीम को वहां 17 अगस्त से 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज 26 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल, भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है।

मुंबई की ओर से 700 से ज्यादा रन बनाए सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले में मुंबई इंडियंस के लिए 700 से अधिक रन बनाए। फिर वे मुंबई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है। वे पहले इंडिया ‘ए’ का हिस्सा थे और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 मैचों में खेले थे। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ एक इन्ट्रा-स्क्वॉड मैच भी खेला था।