pakistan cricketers dinnerjpg 1763440163022
pakistan cricketers dinnerjpg 1763440163022

नई दिल्ली, श्रीलंका क्रिकेट टीम के दौरे के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने दोनों टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण माहौल को अस्थायी रूप से तनाव में बदल दिया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान टीम के कप्तान के घर आयोजित एक प्राइवेट डिनर में शामिल होने के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान और एक प्रमुख गेंदबाज़ अचानक बीमार पड़ गए। इस घटना ने न केवल टीम की तैयारियों को प्रभावित किया, बल्कि सुरक्षा, स्वास्थ्य और दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दौरे के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने दोनों टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण माहौल को अस्थायी रूप से तनाव में बदल दिया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान टीम के कप्तान के घर आयोजित एक प्राइवेट डिनर में शामिल होने के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान और एक प्रमुख गेंदबाज़ अचानक बीमार पड़ गए। इस घटना ने न केवल टीम की तैयारियों को प्रभावित किया, बल्कि सुरक्षा, स्वास्थ्य और दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

विवादों में रहा है श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा लगातार विवादों में रहा है। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और आसिफ मुनीर के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली और श्रीलंकाई बोर्ड को दौरा जारी रखने के लिए मनाया।

13 नवंबर को पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा था कि हमले के बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, तो फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों से बात की। उनके सुरक्षा आश्वासन के बाद ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड देर रात सीरीज खेलने के लिए राजी हुआ।

8 खिलाड़ियों ने इनकार किया था, वापसी की तैयारी भी थी 12 नवंबर को इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंकाई टीम के 8 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा हुआ कि श्रीलंका टीम दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गई है। हालांकि रातभर बातचीत के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने कहा कि जो खिलाड़ी वापस जाना चाहते हैं, वे लौट सकते हैं और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को भेज दिया जाएगा।