गुवाहाटी , गुवाहाटी में खेले जा रहे भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा। साउथ अफ्रीकी टीम ने दिन का अंत 247/6 के स्कोर पर किया। दिन भर दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली—कभी अफ्रीका का दबदबा, तो कभी भारतीय गेंदबाजों की शानदार वापसी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल 8.1 ओवर पहले खत्म हो गया। बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।
सेनुरन मुथुसामी 25 और विकेटकीपर काइल वेरिने 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वियान मुल्डर 13, टोनी डी जॉर्जी 28, रायन रिकेल्टन 35 और ऐडन मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए। भारत से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन का खेल रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।
गुवाहाटी टेस्ट का पहला दिन संतुलन और संघर्ष का मिश्रण रहा। साउथ अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की, भारत ने शानदार वापसी की, और दिन के अंत में अफ्रीका ने खुद को टिकाऊ स्थिति में रखा। आने वाला दिन मैच की दिशा तय करेगा।
















