67b59a198a266 shubman gill babar azam 194508241 16x9
67b59a198a266 shubman gill babar azam 194508241 16x9

नई दिल्ली, भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। आईसीसी की ताज़ा बल्लेबाज़ी रैंकिंग में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गिल का यह उभार उनके निरंतर प्रदर्शन और मैच दर मैच परिपक्वता का परिणाम है।

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। कप्तान शुभमन गिल के नाबाद शतक के बाद भारत ने 518/5 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। टीम ने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेज दिया।

शनिवार का दिन शुभमन गिल के रिकॉर्ड्स के नाम रहा। उन्होंने टेस्ट औसत और शतक के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में गिल भारत के हाईएस्ट स्कोरर बने। उन्होंने WTC में सेंचुरी के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

टेस्ट में औसत और शतक के मामले में बाबर से आगे निकले गिल भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। गिल अब औसत और शतकों की संख्या के मामले में बाबर से आगे निकल गए।

शुभमन ने अब तक 39 टेस्ट में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वहीं, बाबर आजम ने 59 टेस्ट में 42.77 की औसत से 4235 रन बनाए हैं, लेकिन उनके खाते में 9 शतक ही हैं।

गिल ने बाबर से 20 मैच कम खेलकर भी उनसे ज्यादा शतक लगा दिए और उनका बल्लेबाजी औसत भी बेहतर है। गिल का बेस्ट स्कोर 269 रन है, जबकि बाबर का 196 रन है। हालांकि, बाबर ने गिल से कहीं ज्यादा 29 अर्धशतक बनाए हैं। गिल 8 फिफ्टी ही लगा सके।