image 2025 06 02T155515.371
image 2025 06 02T155515.371

 नई दिल्ली , IPL 2025 की दोनों फाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। 3 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को पहले टाइटल का इंतजार है। PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 साल के अंदर तीसरी फ्रेंचाइजी को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। वहीं पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने RCB को घर से बाहर 8 मैच जिताकर फाइनल में पहुंचा दिया।

  • 2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया।
  • 2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई।
  • 2023 में चोट के कारण बाहर: पाटीदार IPL 2023 में नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें एड़ी में चोट थी। जिसके चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर रहना पड़ा।
  • 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग बैटिंग: पाटीदार ने 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए पूरे मैच खेले और प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 395 रन बनाए, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा।
  • 2025 में पाटीदार 11 करोड़ में रिटेन हुए: IPL के 18वें सीजन में पाटीदार को RCB का कप्तान बनाया गया। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया। इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई।