1 1763046414
1 1763046414

नई दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने आगामी सीज़न के लिए अपनी टीम संरचना को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को शामिल किया है। भारतीय ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर और विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के आने से टीम को गेंदबाजी और मध्य क्रम में नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

IPL रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस ने दो बड़ी ट्रैड डील की है। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को गुजराज टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल किया।

IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को UAE के अबू धाबी शहर में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में ऑक्शन हो चुका है। 10 टीमों के लिए रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक है।

MI ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रैड की जानकारी दी

MI ने गुरुवार को शार्दूल ठाकुर की ट्रैड की जानकारी दी। उसने लिखा- ‘शार्दूल के आने से टीम को स्किल और बैलेंस दोनों मिलता है। शार्दुल IPL में अब तक 105 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 107 विकेट लिए हैं और 68 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है। वहीं, IPL ने रदरफोर्ड की डील के बारे में बताया।

अनुभवी ऑलराउंडर मुंबई के लोकल खिलाड़ी है। वे तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारतीय टीम और मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव है। उनके आने से MI की गेंदबाजी में और मजबूती आएगी। साथ ही टीम का अनुभव भी बढ़ेगा।

टीम की रणनीति में बड़ा बदलाव

इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने से साफ है कि मुंबई इंडियंस इस बार अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी, फिनिशिंग पावर, और ऑलराउंड विकल्पों को मजबूत करना चाहती है। मैनेजमेंट का मानना है कि फ्रैंचाइज़ी को बीते कुछ वर्षों में मिली चुनौतियों से उभरने के लिए प्रभावी भारतीय और विदेशी विकल्पों की जरूरत थी।

नए खिलाड़ियों के आने से टीम संयोजन काफी दिलचस्प हो गया है और यह देखना रोमांचक होगा कि कप्तान और कोच इन्हें किस तरह प्लेइंग XI में फिट करते हैं। मुंबई इंडियंस के पास अब अनुभव, ताकत और विविधता का बेहतरीन मिश्रण मौजूद है, जो आगामी सीज़न में उनके प्रदर्शन को नए स्तर पर ले जा सकता है।