नई दिल्ली, वनडे क्रिकेट की रैंकिंग में एक अनोखा लेकिन बेहद दिलचस्प अपडेट सामने आया है—भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई नया मैच खेले ही ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि रोहित की लंबे समय से चली आ रही निरंतरता, बड़े मैचों में प्रदर्शन और वनडे में उनकी असाधारण बल्लेबाजी क्षमता का प्रमाण है।
रोहित शर्मा एक बार फिर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल की। रोहित ने 25 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला, उन्हें मिचेल के इंजर्ड होने का फायदा मिला। इंजरी के कारण वे न्यूजीलैंड के 2 वनडे नहीं खेल सके, जिसके चलते उनकी रैंकिंग कम हो गई।
रोहित ने इससे पहले 29 अक्टूबर को पहली बार टॉप पोजिशन हासिल की था। रोहित 38 साल 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में नंबर-1 बने थे। लेकिन, मिचेल ने पिछले सप्ताह उन्हें दूसरे नंबर पर धकेल दिया था।
बैटर्स रैकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय वनडे बैटिंग रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 764 की है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर चार पर हैं। विराट कोहली इस वक्त नंबर 5 पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 722 पॉइंट्स के साथ नंबर 6 और आयरलैंड के हैरी टैक्टर 708 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-7 पर हैं। टॉप-10 में चार भारतीय शामिल हैं।
लेकिन ICC रैंकिंग पॉइंट सिस्टम के हिसाब से यह बिल्कुल संभव और जायज़ है — और रोहित का ट्रैक रिकॉर्ड इसे मजबूती से सपोर्ट करता है।


















