rohit sharma 7 V jpg 442x260 4g
rohit sharma 7 V jpg 442x260 4g

नई दिल्ली ।,  मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को खेले गए IPL एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हरा दिया। अब मुंबई की टीम 1 जून को पंजाब के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी।

मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। वे कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले लीग के दूसरे बैटर भी बने।

रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने

रोहित शर्मा IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। रोहित ने कल 81 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स में क्रिस गेल टॉप पर हैं, उन्होंने अपने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाकर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।

रोहित IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर

रोहित शर्मा IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में अब तक 8618 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर 184 मैचों में 6565 रन के साथ डेविड वॉर्नर हैं और पांचवें स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।

राशिद को एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे

IPL के एक सीजन में किसी गेंदबाज को सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड अब राशिद खान के नाम है। उन्हें IPL 2025 में कुल 33 छक्के लगे हैं। दूसरे स्थान पर हैं मोहम्मद सिराज, जिन्हें 2022 के सीजन में 31 छक्के पड़े थे। उनके बाद युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा हैं। दोनों को 2024 और 2022 में 30-30 छक्के पड़े।