image resize color correction and ai 2025 10 06t19 1759759116
image resize color correction and ai 2025 10 06t19 1759759116

नई दिल्ली, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि खबरें हैं कि वह इस साल की रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। यह खबर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत की तरह है, क्योंकि 2022 के दुर्घटना के बाद से पंत लगातार रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस और विकेटकीपिंग सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जिससे संकेत मिला था कि वे जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने को तैयार हैं।

चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी से कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है।

TOI ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पंत ने DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली से रणजी ट्रॉफी खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने जेटली से कहा है कि उन्हें 25 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाले मैच तक फिट हो जाना चाहिए। हालांकि, पंत को BCCI की मेडिकल टीम से क्लीयरेंस लेना होगा।

28 साल के ऋषभ वर्तमान में बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिहैब कर रहे हैं। उनकी फिटनेस पर सेंटर के सूत्र ने कहा- ‘अभी तक संभावना यही है कि 10 अक्टूबर तक उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी। इसी हफ्ते उनका निरीक्षण होगा।’

चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

ऋषभ पंत अपनी इंजरी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी 2 मैचों की टेस्ट टीम से बाहर हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल और नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों के अंतर से जीता था। टीम 1-0 से आगे है।

इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए थे पंत

ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे में चोटिल हुए थे। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स ने यॉर्कर पंत के पंजे पर लगी। इस चोट के कारण वे 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल सके थे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।