नई दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने अपने करियर का एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। वनडे वर्ल्ड कप 2025 के एक अहम मुकाबले में ऋचा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप अर्धशतक (Fifty) जड़ा। उनकी इस पारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से निकालते हुए एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
साउथ अफ्रीका ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर होम टीम को बड़ा झटका दे दिया। विशाखापट्टनम में गुरुवार को ऋचा घोष ने नंबर-8 पर उतरकर 94 रन बनाए, यह टूर्नामेंट इतिहास में इस पोजिशन पर बेस्ट स्कोर है।
स्मृति मंधाना किसी एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालीं विमेंस प्लेयर बनीं। वहीं टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के तीसरे ही मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 12 विकेट गंवा दिए।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन स्मृति मंधाना किसी एक साल (कैलेंडर ईयर) में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्होंने 8वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाकर इस साल 972 रन बना डाले। वे 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 970 रन के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो उन्होंने साल 1997 में बनाया था।
ऋचा घोष की पहली वर्ल्ड कप फिफ्टी ऋचा घोष अपना दूसरा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं। उन्होंने अब जाकर अपनी पहली फिफ्टी लगाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋचा ने 77 गेंद पर 94 रन की पारी खेली। इससे पहले 9 मैचों में वे 118 रन ही बना पाई थीं।

















