image resize color correction and ai 2025 08 26t18 1756212767
image resize color correction and ai 2025 08 26t18 1756212767

नई दिल्ली l  भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की है। पेरिस में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में सिंधु ने बुल्गारिया की कलोयाना नलबंतोवा को 39 मिनट चले मुकाबले में 23-21, 21-6 से हराया।

राउंड ऑफ 32 में सिंधु का मुकाबला हांगकांग की सलोनी समीरबाई मेहता और मलेशिया की लेटशाना करुपथेवन के बीच के मैच की विजेता से होगा।

मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणौय ने राउंड ऑफ 64 के मुकाबले में फिनलैंड के जोकिम ओल्ड्रॉफ को हरा दिया। 47 मिनट चले मुकाबले में प्रणौय ने 21-18, 21-15 से जीत हासिल की।

पहले गेम में कड़ा मुकाबला, दूसरा गेम में सिंधु की एकतरफा जीत

वर्ल्ड नंबर-15 पीवी सिंधु ने बुल्गारिया की गैर वरीयता नलबंतोवा को 23-21, 21-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पहले गेम में सिंधु को कड़ी टक्कर मिली और मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अनुभव के दम पर उन्होंने गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिंधु पूरी तरह छा गईं और आसान जीत के साथ मैच समाप्त किया।

प्रणौय राउंड ऑफ 32 में पहुंचें

मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 34 एच.एस. प्रणौय ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने वर्ल्ड नंबर फिनलैंड के जे. ओल्डॉर्फ़ को सीधे गेम में 21-18, 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक पॉइंट्स पर प्रणौय ने बेहतरीन नियंत्रण दिखाया। दूसरे गेम में भी भारतीय शटलर ने लगातार बढ़त बनाए रखी और मैच अपने नाम कर लिया।

मेंस डबल्स में भारतीय जोड़ी हारी, चिराग-सात्विक का मैच कल

मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में ताइवान के पी.एच. यांग और के. लियू ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत की जोड़ी आर.के. रेथिनासबापथी और एच. अमसाकरुनन को सीधे गेम में 21-15, 21-5 से हराकर अगला दौर पक्का किया।

पहले गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ हद तक चुनौती दी, लेकिन दूसरे गेम में ताइवान की जोड़ी पूरी तरह हावी रही और एकतरफा जीत दर्ज की। ताइवान जोड़ी का मुकाबला राउंड ऑफ 32 में भारतीय जोशी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग चिराग शेट्टी के साथ होगा।