नई दिल्ली, प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से मात देकर अहम तीन अंक हासिल किए। लंदन डर्बी के इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में आर्सनल ने बढ़त बनाए रखी और जीत अपने नाम की।
इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में खिताबी जंग अब और रोमांचक हो गई है। रविवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज ‘लंदन डर्बी’ में टेबल टॉपर आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन स्ट्रॉन्ग भी कर ली।
मैनचेस्टर सिटी 59 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस पर रोमांचक जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम से ब्रूनो फर्नांडेज ने बेहतरीन गोल दागा।
चेल्सी को भारी पड़ी रेड कार्ड की मार मैच के आखिर में चेल्सी के पेड्रो नेटो को अंपायर से बहस और फाउल के कारण दूसरा यलो कार्ड मिला। 2 यलो कार्ड के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिससे टीम को 10 खिलाड़ियों से ही मैच खेलना पड़ा। चेल्सी फिलहाल 45 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है।
इस जीत के साथ आर्सनल ने खिताबी दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि चेल्सी को झटका लगा है। लंदन डर्बी की यह जीत टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ाएगी।

















