नई दिल्ली । पुर्तगाल ने UEFA नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया। म्यूनिख में खेला गया खिताबी मुकाबला फुलटाइम तक 2-2 की बराबरी पर छूटा। इसके बाद इसका रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट में आया।
इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने महत्वपूर्ण बराबरी का गोल किया, लेकिन बाद में चोटिल होकर वे मैदान से बाहर चले गए।
पहले हाफ में स्पेन ने 2-1 की बढ़त बनाई मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। स्पेन ने 21वें मिनट में मार्टिन जुबिमेंडी के गोल से बढ़त बनाई। पुर्तगाल ने पांच मिनट बाद नूनो मेंडेस के पहले इंटरनेशनल गोल से स्कोर बराबर कर लिया। हाफ टाइम से पहले 45वें मिनट में मिकेल ओयार्जाबल ने पेड्री के पास को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने पुर्तगाल को बराबरी पर ला दिया दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने मैच के 61वें मिनट में मेंडेस के क्रॉस पर वॉली से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया, जो उनका करियर का 938वां गोल था। वहीं, एक्स्ट्रा टाइम में कोई गोल नहीं हुआ।
पेनाल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने सभी मौकों को गोल में तब्दील किया पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक मोड़ पुर्तगाल के गोलकीपर डिआगो कोस्टा के अल्वारो मोराटा की पेनल्टी बचाने पर आया। रूबेन नेवेस ने अंतिम पेनल्टी गोल कर पुर्तगाल को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसके साथ वह नेशंस लीग का दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया।
पेनाल्टी शूटआउट में गोंसालो रामोस ने पुर्तगाल की ओर से पहला गोल किया गया, वहीं इसके बाद स्पेन के मेरिनो ने गोल किया। विटिना ने पुर्तगाल की ओर से दूसरे पेनल्टी में गोल किया। स्पेन के एलेक्स बेना ने भी गोल किया।
वहीं, ब्रूनो फर्नांडीस ने तीसरे शूटआउट को भी गोल में तब्दील कर दिया। स्पेन के इस्को ने भी गोल कर खिताब पर स्पेन की दावेदारी बनाए रखा। वहीं, पुर्तगाल की ओर से चौथे शूटआउट को नूनो मेंडेस ने गोल में तब्दील किया, लेकिन, स्पेन के अल्वारो मोराटा गोल में तब्दील नहीं कर पाए। जबकि पुर्तगाल की ओर से रूबेन नेवेस ने आखिरी शूटआउट में भी गोल कर टीम को 5-3 से जीत दिला दी।