image resize color correction and ai 2025 11 08t12 1762586591
image resize color correction and ai 2025 11 08t12 1762586591

भारतीय विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत एक बार फिर चोटिल होकर चर्चा में हैं। साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ चल रहे मुकाबले में पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यह घटना उस समय और गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पंत लंबी चोट से उभरकर हाल ही में मैदान पर लौटे हैं और टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ तैयारी कर रहे थे।

कैसे लगी चोट?
  • बल्लेबाजी के दौरान एक शॉट खेलते वक्त पंत का पैर असामान्य रूप से मुड़ गया

  • दर्द बढ़ने पर फिजियो तुरंत मैदान में पहुंचे

  • कुछ मिनट के इलाज के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट घोषित किया गया

  • टीम मैनेजमेंट ने बताया—एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया है

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में चोटिल हो गए। इस वजह से उन्हें मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा।

पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और यह चोट भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक चिंता की विषय हो सकती है। हालांकि उन्हें मैदान से एहतियातन ही वापस बुलाया गया।

पंत को 34वें ओवर में रिटायर हर्ट होना पड़ा कप्तान पंत को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी की गेंदों पर तीन बार चोट लगी। यह चोट उनके शरीर और हेलमेट पर लगी, जिसके बाद उन्हें 34वें ओवर में रिटायर हर्ट होना पड़ा।

पंत दिन के तीसरे ओवर में नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। पंत ने शुरुआत में तेजी से रन बनाए और उनके पहले तीन शॉट्स 4, 4 और 6 रन थे। लेकिन शॉर्ट गेंदों पर उनके शरीर पर लगे चोटों से उन्हें दर्द महसूस होने लगा। पंत बैटिंग जारी रखना चाहते थे, लेकिन इंडिया ए के कोच और फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर ले गए।

इंग्लैंड में चोटिल हो गए थे पंत इससे पहले, पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर में फ्रैक्चर था। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत-ए की कप्तानी करते हुए मैदान पर वापसी की। वे पहली पारी में तो 17 रन ही बना सके, लेकिन दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।