untitled design 2026 02 10t181514734 1770727551
untitled design 2026 02 10t181514734 1770727551

नई दिल्ली,  टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 10 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कीवी टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि UAE को एकतरफा मुकाबले में निराशा हाथ लगी।

न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हासिल की है। कीवियों ने मंगवार के दूसरे मैच में UAE को 10 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर न्यूजीलैंड ने 174 रन का टारगेट 15.2 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर लिया।

ओपनर टिम सइफर्ट (89* रन) और फिन एलन (84* रन) ने फिफ्टी लगाई। दोनों ने 175 रन ओपनिंग साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी है।

UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 66 रन बनाए। अलीशान शराफू ने 55 रनों का योगदान दिया।

NZ के मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया। दोनों बल्लेबाज़ों ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 क्रिकेट में 10 विकेट से जीत दुर्लभ मानी जाती है, क्योंकि इसमें विपक्षी टीम को कोई भी सफलता नहीं मिलती। यह जीत न केवल रनरेट के लिहाज़ से अहम रही, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाली साबित हुई।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ी में संतुलन और गेंदबाज़ी में अनुशासन साफ दिखाई दिया। टीम ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और गेंदबाज़ों ने डेथ ओवरों में रन गति पर अंकुश बनाए रखा। इस प्रदर्शन ने यह संकेत दिया कि कीवी टीम टूर्नामेंट में गहरी छाप छोड़ने के इरादे से उतरी है।

अब न्यूजीलैंड की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जहां जीत की लय को बरकरार रखना उसकी प्राथमिकता रहेगी। दूसरी ओर, UAE को वापसी के लिए अपनी बल्लेबाज़ी और रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा।