नई दिल्ली, न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस चयन में अनुभव और युवा जोश का संतुलन साफ दिखाई देता है। किवी चयनकर्ताओं ने कोर ग्रुप को बरकरार रखते हुए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है, ताकि टीम न केवल वर्तमान चुनौतियों का सामना कर सके, बल्कि भविष्य की टेस्ट रणनीति को भी मजबूत कर सके।
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। केन विलियम्सन को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 दिसंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
उन्होंने अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था।
टिकनर की 2 साल बाद वापसी वहीं तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को 2023 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा कीवी टीम ने तेज गेंदबाज जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी और नाथन स्मिथ को शामिल किया है।
डफी और फॉल्क्स ने जिम्बाब्वे दौरे पर अहम योगदान दिया था। फॉल्क्स ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 9 विकेट लिए थे। डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हुई ग्रोइन इंजरी से उबर गए हैं। उन्हें भी टीम में जगह दी गई है।
जेमीसन, फिलिप्स को टीम में जगह नहीं तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को हालांकि पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया है। वे अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद धीरे-धीरे रेड-बॉल क्रिकेट में लौट रहे हैं, इसलिए प्रबंधन ने उन्हें अभी आराम दिया है ताकि उनकी वर्कलोड बढ़ाने में जल्दबाजी न हो।
कोच विलियम्सन की वापसी पर खुश न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने विलियम्सन की वापसी पर खुश है, उन्होंने कहा किकेन की मैदान पर क्षमता खुद ब खुद बोलती है और टेस्ट टीम में उनकी स्किल्स और नेतृत्व का होना बहुत अच्छा होगा। उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए तैयार होने के लिए कुछ समय मिला है, और मुझे पता है कि वह पहले टेस्ट से पहले प्लंकेट शील्ड (न्यूजीलैंड की घरेलू चार दिवसीय प्रतियोगिता) के दूसरे राउंड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने के लिए उत्सुक हैं।
न्यूज़ीलैंड की घोषित टेस्ट टीम संतुलन, अनुभव और नई ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि यह भविष्य की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की राह तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। किवी टीम अपने घर में हमेशा की तरह मजबूत दिखती है, और इस स्क्वॉड का उद्देश्य एक ठोस शुरुआत करना होगा।















