582025 08 28t180215z9743790up1el8s1e3pcortrmadp3at 1756415716
582025 08 28t180215z9743790up1el8s1e3pcortrmadp3at 1756415716

नई दिल्ली।  नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा का डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल है। उन्होंने 85.01 मीटर का थ्रो किया।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर के लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में गुरुवार को हुए फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर ने शानदार 91.51 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता। वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

नीरज ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर थ्रो किया। इसके बाद दूसरा थ्रो 82 मीटर रहा। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन बार फाउल किया। आखिर में नीरज ने 85.01 मीटर का थ्रो किया और दूसरे नंबर पर रहे।

इससे पहले नीरज तीन साल पहले, यानी 2022 में इसी स्टेडियम में डायमंड लीग के फाइनल में पहले स्थान पर रहे थे। वहीं, 2023 और 2024 में उन्हें उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था। मौजूदा सीजन में उन्होंने 7 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें 4 बार जीत दर्ज की और तीन बार उपविजेता रहे हैं।

मैच के बाद नीरज ने कहा-आज का दिन थोड़ा मुश्किल था मैच के बाद नीरज ने अपने प्रदर्शन पर कहा, ‘आज का दिन थोड़ा मुश्किल था। खेल में हमेशा कुछ कठिन दिन आते हैं, और आज ऐसा ही था। फिर भी, मैंने आखिरी थ्रो में 85 मीटर से ज्यादा की दूरी हासिल की। आज मेरा रन-अप और टाइमिंग सही नहीं थी। मुझे कुछ कमी महसूस हुई, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के लिए अभी तीन हफ्ते बाकी हैं। मैं अपनी टाइमिंग को बेहतर करने की पूरी कोशिश करूंगा।’

डायमंड लीग 2025 में नीरज का प्रदर्शन दोहा डायमंड लीग- इस सीजन की बात करें तो नीरज के लिए शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई थी। मई में उन्होंने दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो कर पहली बार 90 मीटर से ज्यादा दूरी का थ्रो किया था। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया।

इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।