image 2025 05 16T174538.801
image 2025 05 16T174538.801

नई दिल्ली , भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज दोहा में खेली जान वाली डायमंड लीग में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। नीरज के अलावा, तीन अन्य भारतीय एथलीट्स भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह भारत की ओर से किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सबसे बड़ी संख्या है। भारतीय एथलीट रात 10 बजे से एक्शन में होंगे।

यहां 2022 में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे। जेना ने 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे।

नीरज चोपड़ा 2024 के डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका थे, लेकिन चैंपियन बनने से 0.01 मीटर दूर रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने पहले अटेम्प्ट में 87.87 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंक कर पहला स्थान हासिल किया था।

दोहा डायमंड लीग 2025 में भारतीय

  • नीरज चोपड़ा : डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो इवेंट में हिस्सा लेंगे।
  • किशोर जेना : दूसरी पर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार 9वें स्थान पर रहे थे।
  • गुलवीर सिंह : नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक कर चुके हैं। पुरुषों की 5000 मीटर रेस में डायमंड लीग में डेब्यू करेंगे।
  • पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग ले रही हैं। इस इवेंट में वे नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

पीटर्स एंडरसन, जूलियन वेबर से नीरज का मुकाबला मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज का सामना दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से होगा। पीटर्स के अलावा, डिफेंडिंग चैंपियन जेकब वाडलेच (चेक गणराज्य), जूलियन वेबर (जर्मनी), मैक्स डेहनिंग (जर्मनी), जूलियस येगो (कीनियर) और रोडरिक जेनकी डीन (जापान) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कब और कहां देख सकते हैं? दोहा डायमंड लीग 2025 को भारत में डायमंड लीग यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। जैवलिन थ्रो इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10:13 पर होगी, तो वहीं मेंस 5000 मीटर दौड़ रात 10:15 पर जबकि विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट का आगाज भारतीय समयानुसार रात 11:15 पर होगी।