नई दिल्ली, इंग्लैंड ऑलराउंडर मोईन अली ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से दूरी बनाकर पाकिस्तान की टी20 लीग (PCL/PSL जैसी नई मॉडल लीग) में खेलने का निर्णय लिया है। यह फैसला क्रिकेट जगत में एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है, क्योंकि मोईन लंबे समय से IPL का हिस्सा रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
फाफ डू प्लेसिस के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी IPL 2026 से हटकर PSL 2026 में खेलने का फैसला किया है। चार दिनों में ऐसा कदम उठाने वाले वे दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
29 नवंबर को RCB के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने IPL से नाम वापस लेकर पाकिस्तान सुपर लीग खेलने की घोषणा की थी। इसी बीच IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है।
हर टीम में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी- मोईन मोईन अली ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे PSL के नए दौर का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा कि यह लीग दुनिया की टॉप टी-20 लीगों में से एक है और हर टीम में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी खेलते हैं।
उनके मुताबिक पाकिस्तान में खेलना हमेशा अच्छा अनुभव देता है। वहां क्रिकेट का स्तर ऊंचा है और दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों को पूरा दम लगाने पर मजबूर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफर भी यादगार रहेगा।
KKR ने किया था रिलीज IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मोईन को 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा था। IPL 2026 से पहले KKR ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिनमें मोईन भी शामिल थे। 2025 सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा। उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 5 रन बनाए और 6 विकेट हासिल किए।
2018 से IPL का हिस्सा मोईन अली 2018 से IPL खेलते रहे हैं और RCB, CSK तथा KKR जैसी टीमों का हिस्सा रहे। अब तक वे 73 IPL मैच खेल चुके हैं, जिनमें 1167 रन बनाए और 41 विकेट लिए हैं। वे CSK के साथ 2021 और 2023 में दो बार IPL चैंपियन भी बने।

















