नई दिल्ली, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी 378 रन पर सिमट गई। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम माना जा रहा था, क्योंकि श्रृंखला में बराबरी या बढ़त हासिल करने का यही मौका था। शुरुआती झटकों के बावजूद मध्यक्रम और निचले क्रम ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।
लाहौर टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 378 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे दिन 313/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 65 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। पहले दिन रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
पाकिस्तान से इमाम-उल-हक और सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 93-93 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सेनुरन मुथुस्वामी ने 6 विकेट लिए।
रिजवान 75 रन बनाकर आउट हुए टीम ने आज 313/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मोहम्मद रिजवान (62) और सलमान आगा (52) ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दिन का पहला विकेट रिजवान का गिरा। रिजवान 75 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का पहली पारी में यह छठा विकेट था। इसके बाद नोमान अली और साजिद खान खाता भी नहीं खोल सके। शाहीन शाह अफरीदी 7 रन बनाकर लौटे। पारी का आखिरी विकेट सलमान आगा का गिरा। आगा 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सेनुरन मुथुस्वामी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। प्रेनेलन सुब्रयेन ने 2 विकेट लिए। कागिसो रबाडा और सिमोन हार्मर को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम का पहला विकेट मात्र 2 रन पर गिर गया। कागिसो रबाडा ने अब्दुल्लाह शफीक को LBW आउट किया। इसके बाद कप्तान शान मसूद ने इमाम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अपनी फिफ्टी पूरी की। इमाम अपने शतक से मात्र 7 रन दूर रह गए। उन्हें 93 रन पर मुथुस्वामी ने कैच आउट कराया। इमाम ने अपनी पारी में 7 चौके और एक सिक्स लगाया।

















