नई दिल्ली, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे से जल्द ही भारत लौटेंगे। टीम प्रबंधन ने उन्हें आगामी घरेलू सीरीज़ से पहले आराम देने का निर्णय लिया है। लगातार मैचों में खेलने और लंबे विदेशी दौरे के बाद कुलदीप को अब रेस्ट पीरियड दिया जा रहा है, ताकि वे आने वाले मुकाबलों में पूरी फिटनेस और ताजगी के साथ मैदान पर उतर सकें।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है कि कुलदीप को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए फिलहाल कुछ समय का ब्रेक दिया जाए। बीते महीनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया — चाहे वो एशिया कप हो, वर्ल्ड कप या हालिया टेस्ट सीरीज़, हर जगह कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटके।
भारतीय टीम के लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चल रही T20 सीरीज से रिलीज कर दिया गया है। अब वह भारत लौटकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 5 टी-20 मैचों की सीरीज में तीन मैच खत्म हो चुके हैं। वहीं, सीरीज 1-1 से बराबर है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।
टीम प्रबंधन BCCI से कुलदीप को रिलीज करने का अनुरोध किया था BCCI ने बताया कि कुलदीप को टीम से रिलीज करने का अनुरोध भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से किया गया था। उन्हें अब भारत A टीम में शामिल किया गया है, जो 6 नवंबर से बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका A के खिलाफ दूसरा चार दिवसीय मैच खेलेगी। यह मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा।
भारत A ने पहला मैच जीत लिया था, जिसमें ऋषभ पंत ने शानदार 90 रन की पारी खेली थी और टीम ने 275 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे और दो टी-20 मैच खेले कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे में से एक और पहले दो T20 मैच खेले थे। उन्हें तीसरे T20 में वॉशिंगटन सुंदर की जगह बाहर बैठना पड़ा था। चौथा मैच 6 नवंबर को कैरेरा और पांचवा मैच ब्रिस्बेन में खेले जाएगा। वहीं, भारत की पहली टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी।
कुलदीप ने खुद भी कहा – “भारत के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात है। लेकिन शरीर को संभालना भी उतना ही ज़रूरी है ताकि मैं टीम के लिए लगातार प्रदर्शन कर सकूं।”
टीम इंडिया के फैंस भले ही उनकी गैरहाज़िरी से निराश हों, लेकिन यह कदम उनके लंबे करियर और निरंतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक माना जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने तक वे एक बार फिर मैदान पर अपनी स्पिन का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
















