image 2025 09 29T172445.996
image 2025 09 29T172445.996

नई दिल्ली ।  भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से एशिया कप में नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर का खिताब अपने नाम किया। कुलदीप की घातक गेंदबाजी ने न केवल विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया, बल्कि टीम इंडिया को अहम जीत दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई।

भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में फाइनल हराकर 9वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम कर लिया। 20 दिन चले टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। कुलदीप यादव एशिया कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए।

अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। टूर्नामेंट के 41 साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ। वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी।

भारत ने पाकिस्तान को लगातार 8वीं बार हराया भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 8वीं बार हराया। टीम को आखिरी हार 2022 के एशिया कप में दुबई के मैदान पर ही मिली थी। इसके बाद टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में 2 बार और एशिया कप में 4 बार हराया। वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 जीत दर्ज की।

भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप भी किया। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 विकेट, सुपर-4 में 6 विकेट और फाइनल में 5 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पहली बार किसी चैंपियन ने दूसरी टीम को लगातार 3 बार हराया। इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज और 2004 के एशिया कप में चैंपियन श्रीलंका ने भारत को 3 मुकाबलों में 2 बार हराया था।

टी-20 एशिया कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने एशिया कप में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मैच बेहद रोमांचक हुआ। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर मैच टाई करा लिया। दोनों टीमों ने मिलकर 404 रन बनाए। यह एक टी-20 एशिया कप मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले 2022 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच में 367 रन बने थे।