untitled design 2026 01 31t165025421 1769858434
untitled design 2026 01 31t165025421 1769858434

मेलबर्न, कज़ाखस्तान की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आरिना सबालेन्का को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से हराया और पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताबी ट्रॉफी हासिल की।

कजाकिस्तान की टेनिस ​​​स्टार एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। वे यह खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

26 साल की रायबकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है। 3 साल पहले वे फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब उन्हें सबालेंका के हाथ पराजय का सामना करना पड़ा था। आज रायबकिना ने उस हार का बदला ले लिया। रायबकिना ने पहले सेमीफाइनल मैच में अमेरिका की जेशिगा पेगुला को 6-3, 7-6 से हराकर बाहर किया था।

दो घंटे तक चला फाइनल मुकाबला दो घंटे 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में कजाकिस्तानी स्टार ने पहला सेट जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे सेट में सबालेंका ने जोरदार वापसी की। उसके बाद रायबकिना ने तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

जोकोविच और अल्काराज में मेंस सिंगल्स का फाइनल कल टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज के बीच एक फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच रॉड लेवर एरिना में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

जोकोविच ने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। जबकि स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।

यह जीत रायबकिना के करियर की दूसरी ग्रैंड स्लैम ख़िताब भी है, पहले उन्होंने 2022 में विंबलडन का खिताब जीता था। इस ट्रॉफी के साथ वे ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली कज़ाख खिलाड़ी बन गईं, और उन्होंने अपने विरोधी के खिलाफ 0-3 से पिछड़ने के बाद पांच लगातार गेम जीतकर मैच पलटा, जो उनकी मानसिक मजबूती का प्रतीक है।

इस उपलब्धि ने रायबकिना को दुनिया भर में महिला टेनिस के शीर्ष खिलाड़ियों में मजबूती से स्थापित किया है और उनके नाम Grand Slam चैंपियन के तौर पर एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।