yawarpundir 1772258728
yawarpundir 1772258728

नई दिल्ली, Ranji Trophy के मौजूदा सीजन में जम्मू और कश्मीर की टीम ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच गई है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने फाइनल मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है और अब वह पहली बार रणजी चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ी है।

जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गया है। कर्नाटक के खिलाफ फाइनल के पांचवें दिन लंच तक टीम ने 576 रन की बढ़त बना ली। कामरान इकबाल के शतक की मदद से जम्मू ने अपनी दूसरी पारी में लंच सेशन तक 4 विकेट खोकर 285 रन बना लिए हैं।

हुबली में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त बना ली थी। आखिरी दिन अगर मुकाबला ड्रॉ भी रह गया तो जम्मू की टीम पहली पारी में बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी चैंपियन बन जाएगी। टीम 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराने के करीब है।

5वें दिन कामरान के शतक से जम्मू आगे हुआ जम्मू-कश्मीर ने 5वें और आखिरी दिन 186/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। कामरान इकबाल ने शतक लगाया और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। लंच सेशन तक टीम ने 4 विकेट खोकर 262 रन बना लिए। कामरान 124 और साहिल लोत्रा 80 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली। टीम ने 576 रन की बढ़त बना ली है।

शुक्रवार को मुकाबले के चौथे दिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। यावर हसन 1, शुभम पुंदीर 4, कप्तान पारस डोगरा 16 और अब्दुल समद 32 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा 2 विकेट ले चुके हैं। विजयकुमार वैशाख और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।