नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले, सभी फ्रेंचाइज़ी को अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक जमा करनी होगी। यह जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया और InsideSport जैसे प्रमुख मीडिया स्रोतों से प्राप्त हुई है।
अगला IPL ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत के ही किसी शहर में हो सकता है। इस बार मिनी ऑक्शन होना है। पिछले दो साल नीलामी दुबई और जेद्दा में हुई थी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। रिटेंशन लिस्ट में फ्रेंचाइजी को यह बताना होता है कि अपने स्क्वॉड में से किन खिलाड़ियों को वह रोक रही है और किनको ऑक्शन के लिए रिलीज कर रही है। BCCI ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एक टीम अधिकतम 6 खिलाड़ी रिटेन कर सकती कोई भी IPL फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। बाकी खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए रिलीज करना होता है। 6 रिटेन खिलाड़ियों में से 5 से ज्यादा इंटरनेशनल प्लेयर और 2 से ज्यादा अनकैप्ड प्लेयर नहीं हो सकते हैं।
हर टीम 120 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है IPL ऑक्शन में हर टीम के पास 120 करोड़ रुपए का पर्स होता है। हालांकि, पर्स में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या के हिसाब से कटौती होती है। अगर कोई टीम 1 इंटरनेशनल खिलाड़ी को रिटेन करती है तो पर्स में से 18 करोड़ रुपए कट जाते हैं। दूसरा खिलाड़ी रिटेन करने पर 14 करोड़ रुपए और कम हो जाते हैं। इसी तरह तीसरे रिटेंशन के एवज में 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़ रुपए की कटौती होती है। अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर 4 करोड़ रुपए पर्स से कम हो जाते हैं।











