नई दिल्ली, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग Indian Premier League के नए सीजन के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा।
IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी मैदान में पिछले साल 4 जून को RCB के पहले टाइटल जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
हालांकि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु के मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी से मंज़ूरी के बाद ही होंगे। एक्सपर्ट कमेटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक शुरुआती दौर में सभी प्रमुख टीमें एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Delhi Capitals, Punjab Kings, Gujarat Titans और Lucknow Super Giants की टीमों के बीच भी शुरुआती मुकाबले तय किए गए हैं।
शेड्यूल में वीकेंड पर डबल-हेडर मैच भी रखे गए हैं, जहां एक मुकाबला दोपहर और दूसरा शाम को खेला जाएगा। इससे फैंस को एक ही दिन में दो रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा।
क्रिकेट प्रशंसकों की नजर खास तौर पर बड़े मुकाबलों पर रहेगी, क्योंकि शुरुआती मैच ही प्लेऑफ की रेस का संकेत देने लगते हैं। कई टीमें नए खिलाड़ियों और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी, जिससे इस सीजन की शुरुआत और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

















